Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिनी...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

एफएनएन, देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

रात्रि विश्राम के लिए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे और वहां भी जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों और टोली बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विमर्श किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments