03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की बढ़ेगी पेंशन, सीएम धामी ने स्थापना दिवस पर की कई अहम घोषणाएं

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी राज्यपाल लेफ्टि. जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, हर जिले में एक महिला छात्रावास खोलने समेत कई अन्य अहम घोषणाएं की।

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  • राज्य आंदोलन कारियों की पेंशन में वृद्धि, 3100 से बढ़ाकर 4500 रुपये
  • हर जिले में एक महिला छात्रावास
  • 11 से 18 साल की छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थय जांच व 104 पर निःशुल्क परामर्श
  • दून व हल्द्वानी में नशामुक्ति केंद्र की स्थापना
  • खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति 2021 जल्द

उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह महोत्सव सप्ताहभर तक गांव से लेकर राजधानी तक चलेगा और इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार शाम को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img