03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण, सीएम भी हुए कार्यक्रम में शामिल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली। इसक बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार और एडीजी पीवीके प्रसाद भी शामिल रहे। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके। उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पहाड़ में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। हेमकुंड को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से केदारपुरी में 225 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो गए हैं। अन्य धामों में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने आपदा में बेहतर रणनीति अपनाई। कोशिश की जा रही है आपना की रणनीति पर और बेहतर काम किया जा सके। पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर करने का काम किया है। इससे बाद वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण जाएंगे। वहां वह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

  • सीडीएस आज राजभवन में कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में आयोजित स्वाल्पाहार कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया है।

  • सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भी सुबह से बधाईयों का तांता लगा है। कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को 21वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया ‘उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img