03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपदा पीड़ित परिवारों की मदद के प्रति सरकार गंभीर – चुघ

Spread the love
  • प्रभावित परिवारों को सौंपे आर्थिक सहायता के चेक

एफएनएन, रुद्रपुर : केंद्र एवं प्रदेश सरकार गत दिनों रुद्रपुर में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए काफी गंभीर है। अधिकारियों द्वारा सर्वे कराए जाने के बाद सभी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और भविष्य में आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी भी की जायेगी। यह बात भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने वार्ड 11 संजय नगर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अनेक परिवारों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गये सहायता राशि के चैक वितरित करने के दौरान अपने संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से आपदा प्रभावित परिवारों की अधिक से अधिक मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार को राहत चेक वितरित किये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री द्वारा भविष्य में सहायता राशि और बढ़ाये जाने का भी भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भविष्य के प्रति अभी से सचेत होने की आवश्यकता है। श्री चुघ ने कहा शासन द्वारा परिवारों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है। कोई भी प्रभावित परिवार सहायता राशि एवं खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित ना रहे ऐसा शासन प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा। श्री चुघ ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सहित समस्त भाजपा संगठन आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों की तत्काल मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिला प्रभारी यतीश्वरानंद सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिव कुमार रॉय, शिव कुमार गंगवार, सीमा गंगवार, अभिमन्यु रॉय, प्रमोद कुमार, चंद्रपाल, बीना विश्वास, दयाराम, कंटू, धर्मदास, गिरीश, बबलू, बेबी व सामेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img