03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘नायक’ बने मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी, अचानक पहुंचे अपने विधासभा क्षेत्र खटीमा

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : आपने नायक फिल्म तो देखी ही होगी। इस फिल्म में एक दिन का मुख्यमंत्री बना अनिल कपूर जिस तरीके से अपने सूबे का कायाकल्प करता है। उससे वह अपनी कैशल क्षमता का प्रदर्शन करता है, जिसमें जनता वाह-वाही करने लगती है। उसी फिल्म से मिलता जुलता ट्रेलर आज खटीमा में दिखाई दिया। खटीमा क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी चूंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। जब भी वह मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र में आए हैं उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तय रहा है, मगर मंगलवार को उनका दौरा रूटीन से हटकर दिखा।

यूं तो मुख्यमंत्री के आने की सुगबुगाहट सुबह दस बजे से अफसरों को लग गई थी, मगर उनके आने की तस्वीर साफ दो बजे हो पाई। दोहपर 2:50 पर चौपर खटीमा के पॉलीप्लैक्स कारखाने के मैदान पर मडराने लगा। जिले से डीएम, एसएसपी से लेकर हर उच्चअधिकारी नीचे और सीएम का हैलीकॉप्टर ऊपर। हाथों में गुलदस्त लिए भले ही हर कोई उनके स्वागत की आगवानी की तैयारी में था मगर जवान पर सवाल तैर रहा था कि आखिर मुख्यमंत्री का अचानक आगमन कैसे। मगर पूछे कौन। मुख्यमंत्री का चॉपर उतरता है। सीएम साबह उतरते हैं सब लोग उनकी आगवानी करते हैं। वह भी बिना लावलस्कर सुरक्षा दस्ते के सभी से आत्मीता के साथ मिलते हैं, हालचाल पूछते हैं। लेकिन उनके कदम लगातार आगे बढ़ते चले जाते हैं।

अफसरों में पीछे-पीछे कानाफुसी भी हो रही है कि आखिर सीएम साहब जाऐंगे कहा। मगर पूछे कौन। खैर मुंख्यमंत्री अपनी कार में सावर हुए। आगे फ्लीट और पीछे अफसरों और नेताओं का काफिला। अपने क्षेत्र से पूर्व से परिचत धामी सबसे पहले आश्रम पद्धति जाकर पहुंचते हैं। फिर दिन भर अपने सारे ड्रीम प्रोजेक्टों को अपनी नजरों से देखते हैं शाम को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को डेड लाइन तय कर दी जाती है। देर रात को कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का पाठ पढ़ाया जाता है और सुबह देहरादून की तैयारी। इस तरह उनका आज दौरा पूरे क्षेत्र ही नहीं जिले में चर्चा का विषय बना रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img