03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: रिश्तेदारी में करवाचौथ पर्व मना लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार जिले के झबरेड़ा लखनोता मार्ग पर शेरपुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों करवाचौथ का पर्व मनाने के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। हादसे के दौरान उनके साथ एक युवक और भी था। वो भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक सरोली गांव निवासी जयपाल और मुनेश हरचंदपुर गांव में रिश्तेदारी में करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए गए हुए थे जब वह वापस लौट रहे थे तो शेरपुर गांव की पुलिया के समीप उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। दरअसल, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय उनके सामने से वाहन आ गया, जिससे आंखों पर पड़ी रोशनी की वजह से वह सड़क किनारे खड़े वाहन को नहीं देख पाए। उनके साथ गांव का ही एक और युवक भी था।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वो खिलाड़ी है, जो शाम के समय वापस लौट रहा था। रास्ते में वह भी इनके साथ ही बाइक पर सवार हो गया। दुर्घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img