03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में फिर सियासी हलचल, विधायक काऊ के साथ दिल्ली पहुंचे मंत्री हरक, संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

देहरादून : उत्तराखंड में एकबार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं। जिस फ्लाइट से दोनों दिल्ली गए, उसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद थे। तीनों की इस दौरान मुलाकात भी हुई। ऐसे में हाल के घटनाकर्मो को देखते हुए सियासी गलियारों में तमाम निहितार्थ निकाले जाने लगे। बातचीत में मंत्री हरक सिंह ने बताया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है और उनसे मिलने ही दिल्ली गए हैं। उन्होने बताया कि फ्लाइट में संयोगवश नेता प्रतिपक्ष भी थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली जा रहे थे।

  • पार्टी संगठन में हरक को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

चर्चा यह भी है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है। इसी क्रम में उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हुए हैं। सबसे पहले निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद पुरोला से कांग्रेस के विधायक रहे राजकुमार ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के साथ चल दिए। इससे कांग्रेस को झटका लगा था।

हालांकि फिर भाजपा सरकार में मंत्री यशपाल आर्य ने अपने विधायक बेटे के साथ भाजपा का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि यशपाल आर्य पहले भी कांग्रेस में ही थे, लेकिन साल 2017 में कांग्रेस से नाराजगी के चलते उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। पर, अब ठीक चुनाव से पहले उन्होंने घर वापसी की। आर्य का कहना था कि वे भाजपा की विचारधारा में ढल नहीं पाए थे। इसलिए भाजपा का साथ छोड़ वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अब वह एकबार फिर अपने परिवार के साथ हैं और इससे अपने पार्टी को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड में हुए इस सियासी घटनाक्रम के बीच एक बार फिर तमाम कयास लगाए जाने लगे हैं। इसकी वजह है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का दिल्ली पहुंचना। इस दौरान उनके साथ फ्लाइट में नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होने के साथ ही तरह-तरह तरह की बातें भी उड़ने लगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img