03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

एफएनएन, हरिद्वार : रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा पर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्त्या के बाद सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। दरअसल पूरा मामला गोल भट्टे का बताया जा रहा है जहां पर 2 दिन पहले बच्चों में कुछ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसका कुछ लोगों द्वारा फैसला भी करा दिया गया था वहीं कल रात नौ बजे के आसपास बाबू पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें बाबू के सर में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल बाबू की उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई है जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जाकर घायल बाबू को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। बाबू की मौत की सूचना पाकर परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने लोगों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं भारी पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत भी सरकारी अस्पताल पहुंचे एयर परिजनों को समझने का प्रयास किया। वही मृतक के परिजनों में भी भारी आक्रोश है। वहीं एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img