03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राइस मिलर व कच्चे आढ़तियों ने बकाया करीब 30 करोड़ के भुगतान की मांग उठाई

Spread the love

एफएनएन, सितारगंज : धान खरीद को लेकर एसडीएम द्वारा बुलाई बैठक में राइस मिलरों व कच्चे आढ़तियों ने गत वर्ष के सितारगंज के व्यापारियों का करीब 30 करोड़ का बकाया भुगतान करने की मांग की। भुगतान मिलने पर ही राइस मिलर सरकार की ओर से मिलने वाले धान की कुटाई करेंगे। भुगतान न होने पर कच्चे आढ़ती धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन भी नहीं करायेंगे। एसडीएम तुषार सैनी द्वारा मण्डी समिति सभागार में धान खरीद को लेकर बुलायी गई बैठक में एसएमओ ओम नारायण मिश्रा ने धान खरीद नीति के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्र शुरू होने हैं। इसके लिए अभी से सारे इंतजाम किये जाने हैं। राजस्व विभाग किसानों की सूची देगा। बैठक में मौजूद राइस मिलर व कच्चे आढ़तियों ने बताया कि सरकार पर प्रदेश के व्यापारियों का गत वर्ष का करीब 400 करोड़ बकाया है, इसमें सितारगंज के व्यापारियों का भी करीब 30 करोड़ का बकाया है। व्यापारी इस स्थिति में नहीं है कि धान खरीद कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार पहले उनका भुगतान करे, अन्यथा धान खरीद के लिए कच्चे आढ़ती रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे। तथा राइस मिलर धान कुटाई भी नहीं करेंगे। एसडीएम तुषार सैनी ने आश्वस्त किया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जायेगा। यहां राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शिव कुमार मित्तल, सुरेश सिंघल, यादराम गुप्ता, गोपाल जोशी, विनोद कुमार मौजूद रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img