03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लाल तप्पड़ स्थित लीसा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले के लाल तप्पड़ स्थित लीसा फैक्टरी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिन-दोपहर अचानक लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया है। दमकल का एक वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। लीसा फैक्टरी में अचानक आग लगने से फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अभी भी फैक्टरी से धुआं व आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। फैक्टरी के आसपास आबादी क्षेत्र है। वहीं शनिवार को तड़के देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई थी। जिसे दमकल कर्मियों द्वारा बुझाया गया।

 

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img