Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनेंगे समस्‍याएं, लगी...

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनेंगे समस्‍याएं, लगी फरियादियों की लाइन

एफएनएन, देहरादून : आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में आमजन की समस्‍याएं सुन रहे हैं। इस दौरान फरियादियों की लाइन लगी हुई है। फरियादी सूबे के अलग अलग जनपद से आए हुए हैं। वहीं, इस दौरान काल मास्‍क और काला गमछा अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के दो माह पूरे होने पर जनता से सीधे मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री दो घंटे तक जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। समस्याओं के मौके पर ही निदान के लिए इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल के बाहर फरियादियों की लाइन लगी हुई।

करीब 250 से ज्‍यादा फरियादी मौजूद हैं। बता दें कि आज चार सितंबर को मुख्यमंत्री का दो माह का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। चार जुलाई को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री इस मौके पर जनता से मिलेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से फरियादी आए हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments