03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री धामी ने की श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की। बता दें इससे पहले जीवीके हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया गया। कोटेश्वर डैम के पास से एक जुलूस के साथ वह रैली स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचे। इस दौरान मेडिकल कालेज गेट पर प्राचार्य डा चंद्रमोहन रावत के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों और फेकल्टी ने सीएम का अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, वन मंत्री डा हरक सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रैली में शामिल रहे।

श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि अपने स्तर की जन समस्या का समाधान वहीं पर करें। अन्यथा सरकार संबंधित अधिकारी का जवाब तलब भी करेगी। चारधाम यात्रा शुरू करवाने को लेकर सरकार प्रयासरत है, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। रैली को लेकर क्षेत्र की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है उसके लिए वह और भाजपा जनता के ऋणी भी हैं। मुख्यमंत्री की ओर से श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा का जनता ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी रैली को संबोधित किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री श्रीनगर राजकीय मेडिकल कालेज में समीक्षा बैठक भी लेंगे, वहीं श्रीनगर गढ़वाल के विकास के लिए भी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधा श्रीनगर मेडिकल कालेज पहुंचकर समीक्षा बैठक लेंगे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img