03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जाने कहां, प्रशासन गन्ना भुगतान दिलाने में हुआ नाकाम, किसानों ने निकाला ये रास्ता

Spread the love

लखीमपुर खीरी में किसानों के एक चीनी मिल पर 228 करोड का बकाया है, इसी भुगतान को कराने के लिए किसान संगठन धरने पर है। पांच दिन पहले प्रशासन ने बकाया का 10 प्रतिशत भुगतान कराने का वादा किया था, कल जब डेडलाइन बीत गई तो किसानों ने मिल गेट पर धरना देकर मिल के अंदर के कर्मचारियों को बाहर आने जाने से रोक दिया।

  • एफएनएन, लखीमपुर खीरी : खीरी जिले के बजाज ग्रुप की खम्भार खेड़ा चीनी मिल पर किसानों का पिछले सत्र 228 करोड़ रुपये का बकाया होने से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में ग्यारह दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। 28 अगस्त को संगठन के मुखिया वी एम सिंह भी खंभारखेड़ा आए थे। उसी दिन किसानों ने जल समाधि लेने की कोशिश की थी। प्रशासन के समझाने पर और एक अगस्त तक बकाया का 30 करोड किसानों के खाते में भेज देने की बात पर सहमति होने पर जल समाधि स्थगित हो गई थी। लेकिन एक अगस्त को महज 10 करोड़ रूपए का भुगतान देने पर किसान नही माने। उन्होनें गुरुवार को चीनी मिल के चारों गेटों पर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने किसी को भी अंदर नही जाने दिया, वहीं अंदर मौजूद किसी को बाहर नही आने दिया।
  • एक सितंबर को जीएम से हुई थी वार्ता, वह भी नही हुई पूरी
    एक सितंबर को जब पूर्व वार्ता के अनुसार भुगतान नही हुआ तो शाम को जनरल मैनेजर सुबोध शुक्ला ने किसानों से वार्ता कर दो सितंबर को बारह बजे तक समय मांगा था। लेकिन दो सितंबर को दस करोड़ रुपये ही मिल प्रबंधन ने गन्ने का भुगतान किया। जिससे गुस्साए किसानों ने मिल के सभी गेटों को जाम कर दिया।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img