Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

एफएनएन, हल्द्वानी : सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 8 छात्राएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके चलते कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पॉजिटिव छात्राओं को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी है। कोविड पॉजिटिव छात्राओं को कोविड अस्पताल में रखा गया है। शेष 125 छात्र छात्राओं की सैम्पलिंग करवाई जा रही है। 12 अगस्त से मेडिकल कॉलेज में क्लास शुरू हुई हैं। सभी छात्र-छात्राएं अभी घर से आए हैं। इनमें कुछ में कोविड के लक्षण दिखे तो उनके सैंपल लिये गये, जिसके बाद 8 छात्राएं कोविड पॉजिटिव आ चुकी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने कहा कि रोस्टर प्लान किया जा रहा है जिसमें यह तय किया जाएगा कि स्कूलों और कॉलेजों में सैम्पलिंग लगातार करवाई जाए। तभी यह पता चल पाएगा की कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं या घट रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments