03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में एक युवती का जला हुआ शव मिला, पुलिस कर रही मामले की जांच

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गुरुवार सुबह रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का जला हुआ शव मिला है। रायवाला पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। युवती के हाथों में चूड़ियां हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादीशुदा है। युवती को फ्लाईओवर के नीचे हरिपुरकलां गांव को जाने वाले रास्ते पर जलाया गया है।

दरअसल, यह मार्ग यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत है। हरिपुरकलां गांव को जाने वाला यह मार्ग जंगल से होकर जाता है, जंगली जानवरों के खतरे की वजह से इस मार्ग पर रात को आवाजाही नहीं होती है। इसी बात का फायदा उठाकर युवती को यहां पर जलाया गया होगा। घटना देर रात की प्रतीत होती है।

इस संबंध में रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती कम उम्र की प्रतीत हो रही है। उसे कहीं बाहर से लाकर यहां जलाया गया है। आसपास या मौके पर युवती के पहचान संबंधी कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज व क्षेत्र में इस्तेमाल हुए फोन काल का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img