Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर के गांधी पार्क में लगेगा 55 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

रुद्रपुर के गांधी पार्क में लगेगा 55 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य एवं 55 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के कार्य का विधायक राजकुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश परिहार एवं मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही पार्क में जल्द ही 55 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहरायेगा। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। इसके अलावा तमाम लोगों की मांग थी कि गांधी पार्क में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाये। जनभावनाओं को देखते हुए गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के साथ ही 55 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना जल्द पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क शहर की शान है इसके सौंदर्यीकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो गांधी पार्क के लिए और बजट स्वीकृत कराया जायेगा। विधायक ने कहा भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिब( है। युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से संपन्न कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। विधायक ठुकराल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने प्रदेशवासियों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। सरकार जहां कोरोना की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है। वहीं कोरोना काल में भी सरकार ने विकास कार्यों को रूकने नहीं दिया है। विकास का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि विकास की सोच सिर्फ भाजपा के पास है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बनेंगे। मेयर रामपाल सिंह ने शहर में विकास की गति को रूकने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। इस अवसर पर समाजसेवी हरविंदर सिंह हारजी, गुरमीत सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, संजय ठुकराल, बिट्टू शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू अनेजा, बाॅबी टुटेजा, राहुल सरीन, विक्की आहूजा, सुनील झाम, नितेश धीर, सुरेश शर्मा, आकाश भुसरी, गर्वित मुंजाल, सतीश धीर, दीपक चुघ, संजय कुमार ,नवीन, नकुल, सत्ता, बंटी, नितिन, सत्यम, सुमित, अनिकेत, अभिषेक, मनदीप, अमित, मनोज, विशेष, सचिन, अंकित, सूरज, नरेश सागर, घनश्याम श्याम पुरिया, अजय पाल, अमन पाल, शत्रुघन सिंह, प्रमोद साहनी, रिंकू, गौतम रस्तोगी, रामकिशन कोली, सुभाष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद,मुकेश वशिष्ठ ,विराट आर्य, विक्की यादव ,शोभित, प्रदीप, शुभम, हर्षित, लवी आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments