03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनावी साल, कल फिर उत्तराखंड आएंगे केजरीवाल, अहम घोषणाओं के साथ देहरादून में करेंगे रोड शो

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल फिर उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एक अहम घोषणाएं भी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सीएम केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर दी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल कसरत में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी भी राज्य में पैठ बनाने में जुटी है। इसी के तहत एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड का रुख करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वे कल यानी 18 अगस्त को उत्तराखंड पहुंचेंगे।

उन्होंने आगे लिखा, आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। इसके बाद देहरादून में रोड शो भी किया जाएगा। आपको बता दें कि जुलाई में भी केजरीवाल यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली का पासा फेंका था।

केजरीवाल ने उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया। उन्होंने कहा था कि बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति होगी। उस वक्त उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने केजरीवाल के मुफ्त बिजली के वादे को चुनावी शोशा करार दिया। अब एक बार फिर केजरीवाल अहम घोषणाएं करने जा रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि आखिर इस बार वो क्या लेकर आए हैं।

 

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img