03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फायरिंग प्रकरण में हाजी इदरीस कुरैशी भाई समेत नामजद, तीन सुरक्षाकर्मी भी नपे, कई और के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : फायरिंग प्रकरण में स्लॉटर हाउस संचालक हाजी इदरीस कुरैशी, उनके भाई इस्लाम, गोली चलाने वाले तीन निजी सुरक्षा गार्ड और 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक राय होकर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पुलिस इस प्रकरण में गोली चलने के बावजूद फायरिंग की धारा पचा गई। आपको बता दें कि स्लॉटर हाउस चलाने वाले भाजपा के करीबी हाजी इदरीस कुरैशी का अपने साडू मिस्बाल कुरैशी से विवाद हो गया था। इस दौरान जमकर मारपीट और गाली-गलौच हुई थी। आरोप है इदरीस कुरैशी के निजी सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग भी की थी। इसकी पुष्टि वायरल वीडियो में भी हुई थी। इस मामले में कुछ सत्ताधारियों के दबाव के चलते किच्छा पुलिस ने हाजी इदरीस कुरैशी की ओर से मिस्बाल कुरैशी ,उसके भाई इस्लाम पुत्र इकबाल, यासिर पुत्र यामीन, इमरान पुत्र हिदायत, दानिश उर्फ खिमुआ पुत्र वहीद पहलवान, तथा तारा बेगम पत्नी इकबाल के खिलाफ धारा 147/148, 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इसके अलावा सात अन्य अज्ञात लोग भी दर्ज किए गए हैं। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने हाजी इदरीस कुरैशी, उसके भाई इस्लाम कुरैशी के साथ ही तीन सुरक्षाकर्मियों व पांच अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 के तहत मिस्बाल कुरैशी पुत्र विलायत कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 15 की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे प्रकरण में पुलिस ने फायरिंग की धारा नहीं लगाई है।

इस संबंध में जब इंस्पेक्टर मोहन चंद से बात की गई तो उनका कहना था कि वीडियो देखने के बाद एक घंटे में स्थिति साफ कर दी जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img