03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूल खुलते ही महाराष्ट्र में फटा कोरोना बम

एफएनएन, देहरादून : महाराष्ट्र में कोरोना ने बच्चों को बड़े पैमाने पर शिकार बनाना शुरु कर दिया है। महाराष्ट्र में हाल ही में स्कूल खोले गए हैं। यहां पर 15 जुलाई से कक्षा 8-12 के लिए फिर से स्कूल खोले गए, लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में लगभग 600 से ज्यादा छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बीच यह खबर प्रशासन की टेंशन बढ़ा रही है, क्‍योंकि स्कूल खोले जानें के बाद सोलापुर में 10 दिन में 613 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसमें सभी की उम्र 18 साल से कम है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैसे ही मामले कम हुए महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस महीने की शुरुआत में स्कूलों को शारीरिक कक्षाओं के लिए 12 जुलाई से कोविड-मुक्त क्षेत्रों में फिर से खोलने के लिए कहा था। स्कूलों को फिर से खोलने के लिए कहते हुए वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि राज्य के अंतिम तबके के बच्चों तक पहुंचने के लिए सह-शिक्षा दृष्टिकोण रखना समय की आवश्यकता बन गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में स्कूल मार्च 2020 में बंद कर दिए गए थे, जब देश में कोविड-19 महामारी ने दस्तक दी थी। भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक के रूप में स्कूल पूरे 2020 और 2021 के पहले 6 महीनों में ऑफ़लाइन कक्षाओं के लिए फिर से नहीं खुले। यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब महाराष्ट्र ने बुधवार को 6,857 नए कोरोना वायरस संक्रमण और 286 मौतें दर्ज की है, जिससे मामलों की संख्या 62,82,914 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,32,145 हो गई।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img