03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई में भारी बारिश, दीवार गिरने से 23 की मौत, कई लोकल ट्रेनें रोकी गईं

Spread the love

एफएनएन, मुंबई :  मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। चेंबूर में घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को देखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मूसलाधार बारिश के कारण चेंबूर और विक्रोली में दुर्घटनाओं में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि सरकार मृतकों के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ‘बहुत भारी वर्षा’ के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंप काम कर रहे हैं। मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है। कई इलाको में बारिश का पानी भर गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जल सैलाब देखा जा रहा है। दूसरी और मुंबई में आज सुबह भारी बारिश के बाद बारिश का पानी मुंबई के बोरीवली पूर्वी इलाके में घुस गया। यहां पानी में कार भी बहती नजर आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था । बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img