03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मिशन 2022 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महासचिव सुशील गाबा का इस्तीफा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : मिशन 2022 से ठीक पहले ऊधमसिंह नगर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला महासचिव और दो दशक से सक्रिय रुप से जुड़े सुशील गाबा ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उनका इस्तीफा पार्टी के अंतर्कलह से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन गाबा का कहना है कि उन्होंने व्यवसायिक व्यस्तता के कारण इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि सुशील गाबा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। लोगों के सुख-दुख में वह हमेशा दिखाई देते थे, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनकी कार्यक्रमों में अनुपस्थिति नजर आने लगी। यहां तक कि वह इस बार कोरोना काल में भी गायब रहे। पार्टी के कार्यक्रमों में दरी बिछाने से लेकर झंडा आगे लेकर चलने वाले इस कार्यकर्ता की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही थी और आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में सुशील गाबा ने कहा कि वह पार्टी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। व्यावसायिक व्यस्तता के कारण ऐसा हो रहा था। उन्होंने किसी भी नाराजगी से इनकार किया, साथ ही यह भी कहा कि वह अपने जन्मदिन पर 7 जुलाई को इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन उन्होंने आज का दिन चुना। इससे पहले वह कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों से मिले और अपनी परेशानी बता दी थी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने उनके इस्तीफे पर हैरानी जताई। कहा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले सुशील ने उन्हें व्यावसायिक व्यस्तता का हवाला दिया था।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img