03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सोते रह गए परिवार वाले, चोर कर गए वारे-न्यारे

Spread the love
  • छतरपुर में पूर्व फौजी के घर में बाथरूम की छत के सहारे घुसे चोर

एफएनएन, रुद्रपुर : यहां छतरपुर की नॉर्थ पॉइंट सिटी कॉलोनी में एक पूर्व फौजी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने यहां 8 से 10 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया और भाग निकले। पता लगने के बाद इस घटना की तहरीर पूर्व फौजी की ओर से दी गई है।

जानकारी के मुताबिक नार्थ पॉइंट सिटी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व फौजी धन बहादुर अपने बड़े बेटे आकाश के साथ मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी रश्मि छोटे बेटे अनुज के साथ कमरे में सो रही थीं। रात में किसी समय बाथरूम की छत के सहारे चोर भीतर घुस गए और अलमारी में रखे जेवर, जिनमें गले का हार, टॉपस, मंगलसूत्र, झुमके, गले का पेंडल, तीन अंगूठी तथा हाथ के कड़े के अलावा 10000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह छह बजे परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इससे हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। इस घटना की तहरीर धन बहादुर की ओर से दी गई है। धन बहादुर फिलहाल बैंक में सिक्योरिटी में तैनात हैं। उनके अनुसार चोरों के घुसने की आहट तक नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img