03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अरविंद केजरीवाल बोले- क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल आएंगे देहरादून

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने खुद अपने उत्तराखंड दौरे की जानकारी ट्वीट कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है. फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से ख़रीदता है. फिर भी दिल्ली में बिजली फ़्री.. क्या उत्तराखंड वासियों को फ़्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं. बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं. उनके दौरे को लेकर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. दरअसल अरविंद केजरीवाल अपनी आम आदमी पार्टी के विस्तार में जुटे हुए हैं. इसके तहत वे बीते दिनों गुजरात और पंजाब का दौरा कर चुके हैं. इन दोनों ही राज्यों में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. राज्यों के दौरे पर सीएम केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें जीत का मंत्र दिया है. गुजरात में आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था.  अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मजबूती देने के लिए अरविंद केजरीवाल का फोकस उत्तर प्रदेश पर भी है. बीते दिनों आप नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद दोनों पार्टियों के गठबंधन की चर्चाएं भी जोरों पर हैं.

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो, राज्य में आम आदमी पार्टी सक्रियता बढ़ती जा रही है. इसकी जीती-जागती तस्वीर हाल ही में गंगोत्री उपचुनाव को लेकर देखने को मिली है. यहां होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के नाम का एलान किया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री सीट से अजय कोठियाल का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है.

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img