03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के होटलों में 50% रूम ही होंगे बुक, सरकार ने नई गाइडलाइन में उठाए सख्त कदम

एफएनएन, रुद्रपुर : देश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की सुस्त पड़ती रफ्तार के बीच लोग एक बार फिर बेपरवाह होने लगे हैं. कोरोना के खतरे को नजरअंदाज कर लोग भीड़ जुटाने से बाज नहीं आ रहे हैं. लोगों की लापरवाही के मामलों के चलते उत्तराखंड सरकार को सख्त फैसला लेना पड़ा है. संक्रमण के प्रसार में कमी आने के बाद उत्तराखंड में घूमने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं, लोग कोविड उचित व्यवहार का अनुसरण भी नहीं कर रहे हैं. इसके चलते उत्तराखंड सरकार ने होटलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने नैनीताल और देहरादून के होटलों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी कैपिंग के संबंध में आदेश जारी किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा, “हमने नैनीताल और देहरादून के होटलों में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी कैपिंग के संबंध में एक आदेश जारी किया है. उन लोगों को चालान जारी किए जा रहे हैं जो मास्क नहीं पहन रहे हैं. हम वायरस के प्रसार को रोकने का प्रयास कर रहे हैं और दिशानिर्देशों का अनुसरण कराने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं.

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट के बाद मैदानी इलाकों में हीटवेव की मार झेल रहे लोग भारी तादाद में पहाड़ी इलाकों में घूमने जा रहे हैं. चिंता की बात यह है कि पर्यटक कोविड के उचित व्यवहार का घोर उल्लंघन कर रहे हैं. कई जगहों पर ऐसा देखने को मिला है. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आगाह किया कि कोविड​​​​-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है. देश के 66 जिलों ने 8 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में 10 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर दर्ज की है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत नए मामले 90 जिलों से आ रहे हैं- इन क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img