03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम का बड़ा बयान, इस तारीख से खुल सकते है स्कूल

एफएनएन, देहरादून : सीएम तीरथ रावत ने कहा कि हालात सामान्य होने पर ही स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की चिंता है। फिलहाल, तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयारियां चाक-चौबंद कर रही है। नए कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं। सीएम तीरथ ने स्कूल-कॉलेज खोलने के सवाल पर कहा कि कोरोनाकाल में भाजपा ने जनता को सुविधाएं देने का काम किया है। संक्रमण के खतरे को देखते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं। सरकार विद्यार्थियों की चिंता कर रही है, तभी स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। कोरोना कर्फ्यू से संक्रमण दर काफी हद तक कम हुई। कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयारियां कर रही है। कोविड अस्पताल खोले जा रहे हैं। संकट कम हुआ, तो स्कूल कॉलेज खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्थाएं चल रही हैं। हालात सामान्य होते ही स्कूल कॉलेजों को खोलकर विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

वहीं  दूसरी ओर, शिक्षा विभाग स्कूल व कॉलेजों को खोलने की तैयारी में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी रहा तो 15 जुलाई से स्कूल खुल सकते हैं। सूत्राें की मानें तो शिक्षा विभाग इस विषय को सीएम तीरथ के सामने लाने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि सीएम अनुमति देते हैं तो स्कूलों में कोरोना रोकथाम की व्यवस्था करने के लिए कम से कम 15 दिन का वक्त लगेगा। इस हिसाब से 15 जुलाई तक स्कूलों को खोला जा सकता है। शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षीसुंदरम ने बताया कि विभागीय स्तर स्कूलों को खोलने पर सहमति है। यह जरूर है कि एक जुलाई से शिक्षक सामान्य रूप से छात्रों से ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों को ज्यादा दिन तक बंद रखना सही नहीं है। बेसिक और जूनियर छात्रों का नुकसान हो रहा है।

Hot this week

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...

Nainital-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगे धमाके

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img