03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में रोकी जा सकती है कोरोना की तीसरी लहर, नीति आयोग के सदस्य ने बताया उपाय

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकना हमारे हाथ में हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम कोविड से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालने करें और सभी अपना टीकाकरण करवा लें तो तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। बता दें कि सोमवार से देश में वैक्सीनेशन महाभियान की शुरुआत हो गई है। कल का दिन भारत के टीकाकरण अभियान के लिए ऐतिहासिक रहा। कल एक दिन में वैक्सीन की 86.16 लाख से अधिक डोज दी गईं। इस पर पॉल ने कहा कि एक दिन का यह आंकड़ा दिखाता है कि देश में टीकाकरण अभियान आने वाले दिनों और हफ्तों में बड़े पैमाने पर पहुंच जाएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से नई वैक्सीन नीति को लागू कर दिया और देश में वैक्सीन की मुफ्त खुराक देने का ऐलान किया। इसके तहत केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदेगी और राज्य सरकारों को मुहैया कराएगी। 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर डोज ले सकते हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के एक बयान में पॉल के हवाले से कहा गया है, ‘यह सब केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजना और समन्वय के कारण संभव हुआ है।’ पॉल ने कहा, ‘तीसरी लहर आती है या नहीं यह हमारे हाथ में है। अगर हम कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं और खुद को टीका लगवाते हैं तो तीसरी लहर क्यों आएगी। कई देश ऐसे हैं जहां दूसरी लहर भी नहीं आई है। यदि हम इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो यह समय भी बीत जाएगा।’

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img