03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में फिर बढ़ते नजर आ रहे कोरोना के नए संक्रमित, उत्तराखंड में ब्लैक फगंस से अब तक 71 मौत

Spread the love

 एफएनएन, रुद्रपुर : भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में धीरे धीरे फिर से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार 17 जून की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 67208 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 2330 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। एक दिन पहले बुधवार को 62224 नए कोविड-19 केस दर्ज हुए थे। इस दौरान 2542 लोगों की मौत हुई। मंगलवार की सुबह पिछले 24 घंटे में 60471 नए केस दर्ज हुए थे, मंगलवार की सुबह तक एक दिन में 2726 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को मिले कोरोना के नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29700313 पर पहुंच गया है। 24 घंटों में 103570 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 826740 पर पहुंच गया है। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में 3463961 लोगों ने टीकाकरण कराया है। देश में अब कुल टीकाकरण करा चुके लोगों की संख्या 265519251 पर पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1931249 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है। राहत की बात यह है कि देश में लगातार दसवें दिन कोरोना संक्रमण की सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में आए आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी कोरोना सकारात्मकता दर 3.48 फीसद है।

उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना से 6 मौत+6 मौत पुरानी=12 मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित घट रहे हैं। साथ ही मौत के आंकड़ों में पिछली मौत जोड़ने का खेल जारी है। 17 मई से चल रहे इस खेल में सिर्फ दो दिन विराम लगा और अब फिर से वही खेल आरंभ कर दिया गया है। बुधवार 16 जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से छह लोगों की मौत हुई। वहीं, मौत के कुल आंकड़ों में 12 मौत जोड़ी गई। यानी छह मौत पुरानी जोड़ी गई हैं। बुधवार को जोड़ी गई छह मौत में तीन देहरादून और तीन टिहरी जिले की है। ये मौत भी चार मई से लेकर 20 मई की अवधि की हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठता है कि पिछली मौतों को एक ही दिन में क्यों नहीं दर्शाया जा रहा है। आंकड़ों की बाजीगरी के लिए क्या ऐसा करना उचित है। पिछली मौत के आंकड़ों को कुल योग में जोड़ने का खेल 17 मई से शुरू हुआ। जो लगातार 11 जून तक चलता रहा। 12 और 13 जून को पिछली मौत के आंकड़े नहीं जोड़े गए। फिर 14 जून से पिछली मौत के आंकड़े जोड़े जा रहे हैं। ऐसे में मौत की दर भी बढ़कर 2.07 फीसद है।

घट रहे हैं नए संक्रमित
उत्तराखंड में बुधुवार 16 जून को 353 कोरोना के नए संक्रमित मिले और छह लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार 15 जून को कोरोना के 274 नए संक्रमित मिले थे और सात लोगों की मौत हुई। साथ ही बुधवार 16 जून को 378 लोग स्वस्थ हुए। उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस 3572 रह गए हैं। कंटेनमेंट जोन भी 48 से घटकर 29 हो गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है। कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर अब 22 जून की सुबह छह बजे तक है।

धीरे धीरे सुधरने लगी सैंपलिंग की स्थिति
10 जून को 25538 सैंपल लिए गए थे। वहीं, 11 जून को 23234 लोगों के सैंपल लिए गए। 12 जून शनिवार को 19896 लोगों के सैंपल लिए गए। 13 जून को 14292 सैंपल लिए गए। 14 जून को 23304 सैंपल लिए गए। 15 जून को 24309 सैंपल लिए गए। 16 जून को 25581 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि शासन ने हर दिन सैंपलिंग का लक्ष्य 40 हजार निर्धारित किया है।

ब्लैक फंगस से अब तक 71 मौत
वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। बुधवार 16 जून को ब्लैक फंगस के 6 नए केस मिले और 2 मरीज की मौत हुई। साथ ही दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 413 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 71 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 47 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सर्वाधिक संक्रमित हरिद्वार जिले में मिले
उत्तराखंड में बुधवार 16 जून सर्वाधिक नए संक्रमित हरिद्वार जिले में मिले। देहरादून में 75, नैनीताल में 30, हरिद्वार में 94, उधमसिंह नगर में 10, चमोली में 9, बागेश्वर में 2, रुद्रप्रयाग में 15, अल्मोड़ा में 20, पिथौरागढ़ में 24, पौड़ी में 27, टिहरी में 20, उत्तरकाशी में 20, चंपावत में 7 नए संक्रमित मिले।

अब तक कुल 6997 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 337802 हो गई है। इनमें से 321462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6997 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.07 फीसद है। रिकवरी 95.16 फीसद है।

पिछले सात दिन के आंकड़े

उत्तराखंड मंगलवार 15 जून को कोरोना के 274 नए संक्रमित मिले थे और सात लोगों की मौत हुई। सोमवार 14 जून को 296 नए संक्रमित, रविवार 13 जून को कोरोना के 263 नए संक्रमित, शनिवार 12 जून को 463, शुक्रवार 11 जून को 287, गुरुवार 10 जून को 388 कोरोना के नए संक्रमित, बुधवार नौ जून को 513 कोरोना के नए संक्रमित मिले थे। वहीं, सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

टीकाकरण अभियान में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 16 जून को 346 केंद्रों में 27907 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 15 जून को 427 केंद्र में 45572 लोगों को, सोमवार 14 जून को 521 केंद्र में कुल 55958 लोगों को, रविवार 13 जून को 298 केंद्र में 29450 लोगों को, शनिवार 12 जून को 363 केंद्र में 38338 लोगों को, शुक्रवार 11 जून को 417 केंद्र में 43824 लोगों को, गुरुवार 10 जून को 467 केंद्रों में 48290 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे।

39 स्थानों पर लॉकडाउन
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 39 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। संक्रमितों के लिहाज से ये संख्या घटती बढ़ती रहती है। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। वहीं कोरोना कर्फ्यू 22 जून की सुबह तक बढ़ाया गया है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img