Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहानगर कांग्रेस ने दी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को श्रद्धांजलि

महानगर कांग्रेस ने दी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को श्रद्धांजलि

एफएनएन, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के निधन से कांग्रेस ही नहीं, पूरे उत्तराखंड को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वह उत्तराखंड की दिग्गज नेताओं में गिनी जाती थीं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य बनने के बाद प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी थी। उनका पिछले 45 वर्षों के अनुभव का प्रदेश को बहुत लाभ मिला।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, महामंत्री राजीव कामरा, नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद, पार्षद सुरेश गोरी, रमेश कालड़ा, प्रीति साना, सचिन मुंजाल, मोहन खेड़ा, अबरार अहमद, बबीता बैरागी, वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, अजय यादव, चंद्रशेखर डब्ल्यू, राघव सिंह, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, रवि कठेरिया, पार्षद मोहन भारद्वाज, राजेश कुमार, मानस बैरागी, संजीव रस्तोगी, मोनिका ढाली, सुदर्शन शर्मा, गब्बर कोली आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments