- भाजपा नेता राजीव चौधरी आए सामने, दी सफाई, कहा- वैक्सीनेशन की बात गलत
एफएनएन, रुद्रपुर : वैक्सीनेशन की आड़ में ‘ खेला होवे ‘ का मामला गरम हो चला है। सीएमओ ने इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना को सौंपी है। प्रारंभिक जांच में खन्ना ने आरोपों को सही पाया है। उनका कहना है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपित भाजपा नेता राजीव चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन की बात पूरी तरह गलत है। स्वास्थ विभाग की टीम में शामिल एएनएम दीपा जोशी उनकी बहन के समान है और वह उनसे मिलने आई थीं।
वहीं, एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप सही साबित हो रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेक लिस्ट भी देखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देखें पूरा वीडियो—-







