03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अगले तीन दिनों में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेंगी 48 लाख कोरोना वैक्सीन की खेप : केंद्र

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : 1.80 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास है और आगामी तीन दिनों में इन्हें वैक्सीन की 48 लाख डोज और मिलने वाले हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई। केंद्र ने अब तक मुफ्त व राज्यों की ओर से खरीदे गए खेपों में 21.80 करोड़ वैक्सीन की डोज का वितरण किया है। 23 मई तक कुल 20,00,08,875 डोज दिए जा चुके हैं। इसमें वैक्सीन की बर्बाद हुई खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया ‘1.80 करोड़ (1,80,43,015) से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में हैं जो लोगों को दी जा सकती है। इसके अलावा 48 लाख (48,00,650) से अधिक वैक्सीन भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है जो अगले तीन दिनों में मिल जाएगी।’

देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत केंद्र की ओर से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को सहयोग दिया जा रहा है कि लोगों को मुफ्त वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है कि राज्य व केंद्रशासित प्रदेश सीधे ही वैक्सीन खरीद सकें। आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हो गया। 16 जनवरी से शुरू होने वाले भारत में वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में 18-44 साल की उम्र के लोगों को 1 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन लगाई गई है।

बता दें कि देश में अभी कोविशील्ड और कोवैक्सीन के अलावा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी  भी मौजूद है। आज मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान भारत में COVID-19 संक्रमण के 2,22,315 नए मामले आए और 4,454 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,67,52,447 हो गया और  कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img