03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना से राहत, 15 मई के बाद मौत का आंकड़ा 4000 से नीचे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भारत में कोविड-19 के मामलों में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पहली बार 15 मई के बाद मौत का आंकड़ा चार हजार से नीचे आया। अब इस कमी को दूसरी लहर का पीक खत्म माना जा रहा है। गुरुवार 20 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 276110 नए केस सामने आए हैं और इस अवधि में 3874 की मौत हुई है। हालांकि, नए केस के ये मामले बुधवार के मामलों से ज्यादा हैं। बुधवार को 2.67 लाख मामले आए थे।

अब भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 25772440 हो गई है। वर्तमान में 3129878 एक्टिव केस हैं। यदि टोरोना टेस्ट की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में 2055010 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए गए। ये अब तक की सबसे ज्यादा टेस्टिंग है। वहीं, 24 घंटे में कुल 369077 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 24 घंटों में 1166090 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल 187009729 टीकाकरण किया गया है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 13.43 फीसद हो गया है।

पिछले सात दिन के आंकड़े

19 मई को 267334 कोरोना के नए मामले आए और 4529 की मौत हुई। 18 मई को 263533 नए केस और 4329 मौत, 17 मई को 281386 नए केस और 4106 मौत, 16 मई को 311170 नए केस और 4077 मौत, 15 मई को 326098 नए केस और 3890 मौत, 14 मई को 343144 नए केस मिले और 4000 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार

उत्तराखंड में बुधवार को भी नए संक्रमित चार हजार से ज्यादा मिले। वहीं, अब प्रदेश मे कुल संक्रमितों की संख्या 300282 हो गई है। इनमें से 216523 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार 19 मई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर 4492 नए संक्रमित मिले। राहत की बात ये है कि इस अवधि में 7333 लोग स्वस्थ हुए। 110 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। मंगलवार 18 को 4785 नए कोरोना के संक्रमित मिले थे। इससे पहले सोमवार 17 मई 3719 नए संक्रमित मिले थे और 136 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी। रविवार 16 मई को 4496, शनिवार को 15 मई को 5654, शुक्रवार 14 मई को 5775, गुरुवार 13 मई को प्रदेश में 7127 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।

दम तोड़ रहा है टीकाकरण अभियान

अब तक उत्तराखंड में नए संक्रमितों के मामले में तीन बार आठ हजार का आंकड़ा एक दिन में पार हो चुका है। वहीं, पहली बार नौ हजार का आंकड़ा शुक्रवार सात मई को पार हुआ था। यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 19 मई को 209 केंद्र में 12621 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा आधी है। साथ ही कंटेनमेंट जोन 561 हो गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है। उत्तराखंड में 25 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।

अब तक 5325 लोगों की कोरोना से मौत

उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक चिंताजनक है। अब तक प्रदेश में 5325 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ये कुल संक्रमितों का 1.77 प्रतिशत है। आज राहत की बात ये है कि देहरादून में फिर एक हजार से कम नए संक्रमित मिले। 17 मई को भी एक हजार से कम नए संक्रमित मिले थे। बुधवार को देहरादून में 874, नैनीताल में 621, हरिद्वार में 548, चमोली में 363, पौड़ी में 356, उधमसिंह नगर में 341, रुद्रप्रयाग में 318, अल्मोड़ा में 292, चंपावत में 243, उत्तरकाशी में 199, टिहरी में 169, पिथौरागढ़ में 85, बागेश्वर में 83 नए संक्रमित मिले।

561 स्थानों पर लॉकडाउन

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 561 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इन क्षेत्र में देहरादून में 116, हरिद्वार में 47, नैनीताल में 55, पौड़ी में 21, उत्तरकाशी में 93, उधमसिंह नगर में 70, चंपावत में 34, चमोली में 16, टिहरी में 54, रुद्रप्रयाग में 24, पिथौरागढ़ में 9, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img