03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ताऊते तूफान का असर, जानिए- अगले 3 दिन उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पहाड़ों में भूस्खलन, नदी-नालों में उफान की चेतावनी भी जारी की गई है। तीन दिन सामान्य रहने के बाद उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहे। हालांकि, देर शाम तक कहीं भी बारिश की सूचना नहीं थी। आने वाले दो दिनों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय है और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही ताऊते चक्रवाती तूफान का असर भी राजस्थान से उत्तराखंड और आसपास के राज्यों तक पड़ रहा है। इससे बादलों में नमी बढ़ रही है और सघन बारिश की संभावना बन रही है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img