03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नजूल पर रुद्रपुर के लोगों को गुमराह कर रहे हैं विधायक

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने आज नजूल भूमि मामले में विधायक राजकुमार ठुकराल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्रीय जनता को नजूल भूमि पर मालिकाना हक के मामले में गुमराह कर रहे हैं। चुनाव निकट है तो ऐसे में विधायक इस मामले को गर्माना चाहते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक और उनके समर्थकों ने झूठी मिठाई बाटी है और खाई है। आरोप लगाया कि पिछले 4 सालों में सरकार आने के बाद से भाजपा ने नजूल भूमि के मामले में कुछ नहीं किया। चुनाव आते ही भाजपा को नजूल पर मालिकाना हक की याद आती है और लोगों को गुमराह कर वोट ले लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में आंदोलन की रणनीति तय करेगी। मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय लोगों के साथ है और हर हाल में उन्हें मालिकाना हक दिलाया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। आज तक भाजपा ने जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। इस दौरान अनिल शर्मा एवं पार्षद मोनू निषाद आदि मौजूद थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img