03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उधम सिंह नगर में अग्रिम आदेश तक निजी स्कूल बंद कोरोना के प्रकोप को देखते हुए निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने लिया निर्णय 

Spread the love
एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर अब लोग गंभीर हो चले हैं। जहां राज्य सरकार ने सूबे में नाईट कर्फ्यू लगाने के साथ ही नयी कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी है, वहीं निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने भी सार्थक पहल करते हुए अग्रिम आदेश तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।  शुक्रवार को जनपद भर के निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य की ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें सभी ने अपने विचार रखे और यह तय किया गया कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जायेगा। जनहित को लेकर उधम सिंह नगर के निजी पब्लिक स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज खेड़ा ने बताया कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। जिसको लेकर आज सर्वसम्मति से यह तय किया गया है कि जिले के सभी निजी स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रखे जाएंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन होगी उन्होंने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img