Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडत्रिवेंद्र पर एक और चोट, दर्जा धारियों की छुट्टी, शासन ने जारी...

त्रिवेंद्र पर एक और चोट, दर्जा धारियों की छुट्टी, शासन ने जारी किया आदेश

एफएनएन, रुद्रपुर : कुर्सी संभालने के बाद लगातार त्रिवेंद्र रावत के फैसलों को बदलने में लगे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और बड़ा फैसला लिया है। हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने त्रिवेंद्र के चहेते दर्जा धारियों की छुट्टी कर दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक आयोगों, निगमों, परिषदों इत्यादि में नामित, नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों यथा मंत्री स्तर, राज्य मंत्री, अन्य महानुभाव स्तर, सदस्य तथा अन्य ( संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभावों को छोड़कर ) को तात्कालिक प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। तीरथ के इस फैसले से त्रिवेंद्र के चहेतों को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि दर्जा धारियों के आवंटन को लेकर पार्टी में कलह का माहौल था और सवाल उठने लगे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments