Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकॉन्फलुएन्स स्कूल में 15वी उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप शुरू

कॉन्फलुएन्स स्कूल में 15वी उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप शुरू

एफएनएन, रुद्रपुर : कॉन्फलुएन्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 15वी उत्तराखंड राज्य सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप का उद्घाटन अखिल भारतीय शतरंज संघ के मानद सचिव भारत सिंह चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथि कर्नाटक चेस एसोसिएशन के सचिव आर हनुमंत, सीनियर इंटरनेशनल मास्टर राधेश्याम तिवारी, दिल्ली चेस एसोसिएशन के सचिव अजीत कुमार वर्मा, दिल्ली के फ़ाइड ट्रेनर एंड कोच प्रसेनजीत दत्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के निदेशक पुनीत छाबड़ा, साक्षी छाबड़ा, प्रधानाचार्य मीनाक्षी खेत्रपाल ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सीनियर वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने किया। इस आयोजन में 10 वर्ष से कम के बच्चे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। आयोजन में कोबिड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उत्तरांचल चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज सिंह रघुवंशी महासचिव संजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments