03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्रकारों की हुई जीत, मुख्यमंत्री और एसएसपी के आश्वासन पर धरना खत्म

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : पिछले 2 दिनों से चला आ रहा पत्रकारों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया कि जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों का आश्वासन दिया कि पत्रकार भरत शाह पर दर्ज मुकदमा 10 दिन में समाप्त कर दिया जाएगा ।वहीं जिन अधिकारियों को लेकर पत्रकार आंदोलनरत थे वह भी सुलझा लिया गया है । उन्होंने कहा कि सीओ सिटी को हटाने की जो मांग पत्रकार कर रहे थे उस मामले की जांच नैनीताल के वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी गई है जो अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट दे देंगे । गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व पत्रकार भरत शाह किसी मामले को लेकर सिडकुल चौकी गए थे जहां चौकी में ही उनसे मारपीट की गई और उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था ।जिसको लेकर जनपद भर के तमाम पत्रकार एसएसपी कैंप कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे उनकी मांग थी कि पत्रकार भरत पर दर्ज मुकदमा खारिज किया जाए और एसपी सिटी तथा सीओ सिटी को हटाया जाए इस धरने को विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया था। आज दोपहर के बाद एसएसपी ने सभी पत्रकारों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया और आश्वस्त किया कि पत्रकार पर दर्ज मुकदमा जल्द खारिज कर दिया जाएगा और सीओ सिटी मामले की जांच नैनीताल के उच्च अधिकारी को दे दी गई है ।जिसकी रिपोर्ट की आधार पर कार्यवाही होगी।वहीं एसपी सिटी और पत्रकारों के बीच हुई वार्ता के बाद वह विवाद सुलझ गया। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में यदि पत्रकारों से जुड़ा कोई भी मामला आता है तो उस मामले की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामले का पटाक्षेप होने के बाद पत्रकारों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img