03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौसम की खबर : उत्तराखंड में अगले 2 दिनों में बारिश की संभावना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी मौसम विभाग ने बताया है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जैसे देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, में ओलावृष्टि और आकाशी बिजली चमकने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में हवा के तेज झोंके चलने की संभावना है। जिसकी गति तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। तापमान की अगर बात करें तो तापमान अभी सामान्य से ऊपर चल रहा है। उसके बाद रेनपोल एक्टिविटी की वजह से 23 और 24 तारीख को अधिकतम तापमान दो से 3 डिग्री नीचे गिर सकता है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img