03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

निश्चिंत रहे पत्रकार ,अफसरों पर होगी कार्रवाई :सीएम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,रुद्रपुर : सिडकुल चौकी में वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ पिछले 2 दिन से रुद्रपुर ही नहीं वरन उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के तमाम पत्रकार एसएसपी कैंप कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं, उनका कहना है 2 दिन पूर्व किसी मामले को लेकर पत्रकार भरत सिडकुल चौकी गए थे, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था । जिसको लेकर तमाम पत्रकारों में आक्रोश छा गया था उनका कहना था कि भरत शाह के खिलाफ मुकदमा निरस्त किया जाए और एसपी सिटी और सीओ सिटी को यहां से हटाया जाए। इसी को लेकर पत्रकार धरने पर डटे हुए हैं ,उन्हें विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। सभी का कहना था कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और ऐसे में पुलिस का यह अमानवीय चेहरा सामने आया है, यदि पत्रकार के हित सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस का क्या होगा। इसी को लेकर पिछले 2 दिनों से धरना चल रहा था आज भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गिरी धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने दूरभाष के जरिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बात पत्रकार भरत शाह से कराई। सीएम रावत ने स्पष्ट कर दिया कि दोषी अफसरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img