03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान आंदोलन भाजपा के ताबूत में आखरी कील- पंचाल

एफएनएन,रुद्रपुर : आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी । मुख्यमंत्री बदलना भाजपा सरकार ने स्वीकार किया है जिससे साबित है कि प्रदेश में काम नहीं हुआ सीएम बदलना भाजपा की पुरानी आदत है। यह बात अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदर पंचाल ने देर शाम ब्रिगेड के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष फरीद मसूरी के आवास पर पर कही। वहा मौजूद पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, डॉ वकील मसुरी व नाजिश मसूरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पंचाल ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड इसलिए आए हैं ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर काम किया जा सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश का किसान आंदोलन कर रहा है। वही सत्ता पक्ष के लोग चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

ujjawal uttarakhand

उन्होंने कहा कि मैं उन किसानों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने इस आंदोलन में शहीद होकर साबित कर दिया गया है कि किसान केन्द्र सरकार के दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की संपत्ति को लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां एक तरफ देश का किसान, बेरोजगार, महिला,बैक कर्मी सहित देश के सभी वर्गों द्वारा सरकार का विरोध किया जा रहा है।हर तरह हाहाकार का माहौल बना हुआ है। जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड इसलिए भेजा है कि ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की जिम्मेदारी लेते हुए पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वह पूरे उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बदलने पर बात करते हुए कहा कि भाजपा की यह पुरानी आदत है।जब भी चुनाव नजदीक होते हैं, भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा बदल देती है। पंचाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलना इस बात का परिणाम है कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के लिए कुछ नहीं किया।महज अपना विकास किया है।इस दौरान इरशाद अहमद, अरशद खान, सलीम खान , बिट्टू मिश्रा , अरविंद आर्य ,नत्थू लाल ,मुजीब अहमद ,सलीम अहमद ,इदरीस अहमद , महबूब अहमद ,हाजी यूनुस ,मुराद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img