03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अपना भारत मोर्चा पहुंचाएगा भारत को ऊंचाइयों तक

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : अपना भारत मोर्चा पार्टी ने संकल्प लिया है कि वह भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा ।पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हर नागरिक की जिंदगी को संवारा जाए, और राजनीति के यथार्थ उद्देश्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक दल मेजॉरिटी और माइनॉरिटी में फंस चुके हैं ,उन्होंने कहा कि भारत में जन तंत्र को मजबूत करना आवश्यक है, साथ ही देश को आर्थिक रूप से भी मजबूत किया जाएगा ।

देश के किसानों को हर हाल में मजबूत होना होगा। तंवर ने कहा कि मीडिया का सही इस्तेमाल कर भारत को जागरूक किया जाएगा ,और देश के सही खतरों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति निम्न और उच्च वर्ग में सीमित हो चुकी है ,आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है ।देश में जिसका जो मन करता है वह बोलता है जिससे देश की संप्रभुता को खतरा होता है। ऐसे लोगों पर लगाम लगनी चाहिए। देश में भ्रष्टाचार का फल फूल रहा है, जिस पर नकेल कसने की आवश्यकता है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह नाहर, हरेंद्र सिंह, आशीष गुरुवाणी, तनक धोनी मौजूद थे।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img