03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाली समाज को भी मिले उत्तराखंड सरकार में प्रतिनिधित्व

  • प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

एफएनएन,रुद्रपुर : शहर के सिटी क्लब में प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक स्वर से बंगाली समाज को मजबूत करने का आवाहन किया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली ने कहा कि लंबे समय से बंगाली समाज की उपेक्षा की जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।बंगाली समाज को भी सरकार में प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए समिति प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र में जो पूर्वी पाकिस्तान लिखा होता है उससे बंगाली समाज को बेहद पीड़ा है और इसे हर हाल में हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को एकजुट रखते हुए बंगाली समाज के उत्थान के प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में महासचिव पद पर आशुतोष राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देव मंडल, महिला उपाध्यक्ष सुरोबाला मंडल, कोषाध्यक्ष विकास सरकार, उपाध्यक्ष संजय बाछाड, संगठन सचिव विधान दास ,सह संगठन सचिव संजीत खान और दीपक उपसचिव प्रियजीत राय तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र विश्वास ,विमल घरामी और सत्यजीत बाछाड ने शपथ ग्रहण की ।इसके अलावा सदस्य के रूप में शंभू साना ,तारक मंडल, नारायण हालदार, अमर मलिक, मधुसूदन सरकार ,उत्तम आचार्य, सुबल विश्वास ,विकास मलिक, जयंत मंडल और श्यामल मंडल ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, बिरंचि पद राय, किरण मंडल ,शंकर चक्रवर्ती, सुकांत ब्रह्म, सीमा सरकार, रोहताश मलिक ,कृष्ण पद मंडल, मनोज सरकार ,अमित वैद्य ,ममता हालदार ,जीवन राय ,दिलीप अधिकारी ,आलोक राय, सुकुमार, संजय आइस, नरेश मंडल ,गौतम सीकदार, शुभम दास ,सुकुमार वैद्य, विनय राय, अर्जुन विश्वास, कृष्ण पद विश्वास, मौजूद थे। संचालन परिमल राय और शिवपद सरकार ने किया।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img