03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Jubin Nautiyal के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, बोले- सम्मान नहीं मिला तो लिया इस्तीफे का फैसला

एफएनएन, देहरादून : Jubin Nautiyal प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस फैसले से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। रामशरण नौटियाल ने पार्टी छोड़ने की वजह सम्मान और संगठन में अनुशासन से जुड़ी नाराजगी को बताया है।

स्टेनोग्राफर के जरिए भेजा इस्तीफा

रामशरण नौटियाल ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा खुद पार्टी कार्यालय जाकर नहीं दिया था, बल्कि अपने स्टेनोग्राफर के माध्यम से भेजा था। जब उन्हें जानकारी मिली कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक उनका त्यागपत्र नहीं पहुंचा है, तो उन्होंने ई-मेल के जरिए भी अपना आधिकारिक इस्तीफा भेज दिया।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के लिए लंबे समय तक काम करने वाली जगह छोड़ने का फैसला अचानक नहीं होता। उनके मुताबिक, संगठन में काम करने वाले व्यक्ति को सम्मान मिलना जरूरी है और जब सम्मान नहीं मिलता तो वहां बने रहना उचित नहीं है।

पार्टी में अनुशासन को लेकर उठाए सवाल

रामशरण नौटियाल ने भाजपा में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी संगठन में अनुशासन नहीं हो, अनुशासन तोड़ने वालों का वरिष्ठ नेता साथ दें या किसी व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से अपमान हो, तो ऐसी स्थिति में बने रहना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पार्टी के कुछ मंचों पर अपमान का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक, पार्टी के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं से उन्हें पहले सम्मान और सहयोग मिला है, जिसके लिए वह आभारी हैं।

महेंद्र भट्ट से पूछी वजह, संगठन पर लगाए आरोप

रामशरण नौटियाल ने कहा कि उनके भाजपा छोड़ने की पूरी वजह प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से पूछी जानी चाहिए। उन्होंने संगठन के कामकाज को लेकर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पार्टी में उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला।

रामशरण नौटियाल वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2022 में चकराता से लड़ा था विधानसभा चुनाव

रामशरण नौटियाल ने वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 27,417 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 36,853 वोट मिले थे। प्रीतम सिंह ने 9,436 मतों के अंतर से चुनाव जीता था।

कांग्रेस में जाने की चर्चा, लेकिन फैसला नहीं

रामशरण नौटियाल के भाजपा छोड़ने के बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि उन्होंने केवल भाजपा छोड़ी है और आगे की राजनीतिक राह पर विचार करने के बाद फैसला लेंगे।

भाजपा की ओर से इस्तीफे को लेकर शुरुआती तौर पर कहा गया था कि प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को उनका त्यागपत्र प्राप्त नहीं हुआ था। बाद में रामशरण नौटियाल ने स्टेनोग्राफर के माध्यम से इस्तीफा भेजने और ई-मेल से इसकी पुष्टि करने की बात कही।

Hot this week

Dehradun में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार ; नाबालिग रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img