03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नशेड़ियों को नशे की लत से मुक्त कराएगी जनपद की पुलिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के आदेशानुसार जनपद स्तर पर नशे के आदि हो चुके युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकालने हेतु अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में डॉक्टरों का कैम्प लगाकर नशे की लत में गिरफ्त हो चुके युवाओं की काउंसलिंग की गई तथा नशा छोड़ने हेतु डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा नशा छोड़ने की शपथ ली गई। डॉक्टरों द्वारा नशा छोड़ने के दौरान चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया। थाना पुलिस द्वारा भी उपस्थित समस्त व्यक्तियों को नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। एसएसपी द्वारा बताया गया कि उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ वर्तमान में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है लेकिन जो व्यक्ति नशे के आदी हो गए हैं उनकी नशे की बुरी लत को दूर करने के लिए उनकी काउंसलिंग होना अत्यधिक आवश्यक है जिस कारण वर्तमान में यह अभियान चलाया गया भविष्य में भी इसी तरह के अभियान चलाएं जाएंगे । नशे की प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के परिजनों द्वारा पुलिस की की इस सार्थक पहल की सराहना की ।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img