03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ है। धारचूला क्षेत्र में चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पंगबावे के पास पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिरने के कारण पूरी तरह बंद हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और भारी बोल्डर तथा मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगातार बारिश के चलते इस क्षेत्र में पहले से ही दो स्थानों पर सड़क बाधित थी, जबकि ताजा भूस्खलन के बाद अब तीन जगहों पर मलबा जमा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो बुधवार तक सड़क पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस बार पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरी हैं, जिससे सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। यह सड़क सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से चीन सीमा तक पहुंच बनाई जाती है। ऐसे में मार्ग बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले में फिलहाल 17 सड़कें बंद हैं। सभी प्रभावित मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img