03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तपोवन टनल में भरा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, राहतकर्मियों को बाहर निकाला गया

Spread the love

एफएनएन, चमोली : तपोवन टनल में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया है, दरअसल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टनल से पानी निकलने लगा, इसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और मशीनों को बाहर निकाल लिया गया है, बैरिकेड्स लगाकर सभी कर्मचारियों को टनल से दूर किया जा रहा है. सात फरवरी को चमोली में आए सैलाब के रास्ते में जो आया, वो तबाह हो गया. अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 170 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. पांचवें दिन भी तपोवन टनल में फंसे 30 से ज्यादा मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से जारी था, लेकिन अचानक टनल में पानी भर जाने के कारण रेस्क्यू को अभी रोका गया है.

 

राहत और बचाव कार्य

  • 3:15 PM: प्रशासन का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद टनल में फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा, इसके अलावा रैणी गांव, श्रीनगर डैम में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, गांव के प्रधान और ग्रामीणों की निशानदेही पर टीमों को भेजा जा रहा है, अभी तक 35 शव बरामद किए जा चुके हैं, बाकी लोगों की तलाश जारी है.
  • 3:10 PM: एसडीआरएफ का कहना है कि नदी और टनल आपस में मिल गए हैं, इस वजह से मुश्किल आ रही है, अभी हमें जो लिस्ट मिली है, उसके मुताबिक टनल में 39 मजदूर फंसे हो सकते हैं, हमें नहीं पता है कि वह टनल के किस हिस्से में फंसे हैं, हम उनको बचाने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं, जो फिलहार रूका हुआ है.
  • 3:00 PM: रेस्क्यू ऑपरेशन रोके जाने पर एसडीआरएफ का कहना है कि अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी व टनल एक लेवल एक हो गया है, इस वजह से नदी से भी पानी आ रहा है और टनल से भी पानी आ रहा है, जब भी कीचड़ निकालने की कोशिश कर रहे हैं, तब नदी के जरिए टनल में कीचड़ आ रह है.
  • 2:30 PM: अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ रहा है और उसका पानी टनल में भी आ गया है. इस वजह से रेस्क्यू टीम को आधे किलोमीटर तक पीछे ले जाया गया है है. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी का कहना है कि हमें अभी नहीं पता है कि जलस्तर कैसे और कितना बढ़ा है, लेकिन लोगों की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद किया गया है.
  • 2: 23 PM: अलकनंदा नदी में अचानक बहाव तेज हो गया है. इस वजह से ड्रिलिंग ऑपरेशन को रोकते हुए पहले मशीनें बाहर निकाली गई, फिर रेस्क्यू टीम के लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि, अभी साफ नहीं है कि अचानक पानी का बहाव क्यों बढ़ गया है. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है.
  • 2:18 PM: मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने आजतक को बताया कि ऊपर हमारी दूसरी टीम ने बताया कि अलकनंदा नदी का पानी ज्यादा हो गया है, इस वजह से हमने अपनी वापस बुला ली है, जैसे ही पानी कम होगा, फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा.
  • 2:15 PM: तपोवन टनल में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया है, दरअसल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टनल से पानी निकलने लगा, इसके बाद आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और मशीनों को बाहर निकाल लिया गया है, बैरिकेड्स लगाकर सभी कर्मचारियों को टनल से दूर किया जा रहा है.
  • 12:00 PM: रैणी गांव से श्रीनगर तक लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन में उत्तराखंड पुलिस के साथ एसडीआरएफ की 8 टीमें लगी हुई हैं. ड्रोन, मोटरवोट के साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अलकनंदा के तटों पर बायनाकुलर से भी सर्च अभियान जारी है.
  • 8:50 AM: गुरुवार तड़के तपोवन टनल में ड्रिलिंह ऑपरेशन शुरू किया गया. इस ड्रिलिंग के जरिए 12 से 13 मीटर लंबा छेद करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि अंदर कोई मौजूद है या नहीं.
  •   600 से अधिक जवान रेस्क्यू में जुटे
    चमोली में ग्लेशियर टूटने से आई तबाही के बाद अब पूरा फोकस राहत-बचाव के काम पर है. सबसे बड़ी मुश्किल तपोवन की सुरंग में आ रही है, जहां अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. सुरंग कीचड़ से भरी हुई है, ऐसे में अंदर जाने में काफी मुश्किलें हैं, लेकिन रेस्क्यू करने  वाली टीमें युद्ध स्तर पर मिशन में जुटी हैं. रेस्क्यू टीमों में 600 से ज्यादा लोग लगातार मलबा निकालने में जुटे हैं

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img