03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजबपुर में माता मंदिर रोड पर देर रात गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। वारदात को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज जांचने के साथ चश्मदीदों से जानकारी जुटाई जा रही है। बुधवार देर रात राजू बॉक्सर उर्फ राजेंद्र पुंडीर नाम के प्रॉपर्टी डीलर की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजू का कुछ समय से किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात वह अपने किसी मित्र के कहने पर अजबपुर गया था। देर रात दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और राजू को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस राजू को बदहवास हालत में अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कुछ लोग राजू से नाराज थे। सूत्रों की माने तो राजू को हत्यारों के कहने पर ही अजबपुर बुलाया गया था। हालांकि, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं है।

साथ ही दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने राजू के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात राजू का परिवार भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पंचनामा भर दिया था। हालांकि, हत्यारों की तलाश में गश्त जारी थी। पुलिस बदमाशों के भागने के सभी संभावित मार्गों पर भी नाकेबंदी कर जांच कर रही है।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शक है कि घटना को प्रॉपर्टी डीलर के जानने वालों ने ही अंजाम दिया है। इसके लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। स्वजनों से पूछताछ कर सुराग जुटाए जा रहे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दून में यह तीन दिन के भीतर दूसरी हत्या है। इससे पहले सोमवार को संपत्ति को लेकर बेटे और बहू के वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img