03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में सो रहे मासूम की बल्ले से पीट कर हत्या

Spread the love
  • पुलिस ने हत्या में शामिल पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया

एफएनएन, बागेश्वर : जिले के कपकोट तहसील के सूपी गांव में एक नौ साल के मासूम बच्चे की बल्ले से पीट कर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक एक 20 साल के युवक ने खिड़की से घर के अंदर घुस कर इस घटना को अंजाम दिया। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार तल्ला सुपी गांव के रहने वाले मंगल राम का नौ वर्षीय पुत्र राकेश कक्षा चार का छात्र था। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वह अपने घर में सोया था। इसी बीच घर के अंदर गांव के ही 20 वर्षीय युवक कैलाश राम ने बल्ले से मासूम के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे भाई जाग उठे। जैसे ही उन्होंने लाइट जलाई तो भाई बेसुध पड़ा था और हमलावर खिड़की से भाग रहा था। परिजनों ने उसे पहचान लिया। इस दौरान घायल राकेश को आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने आरोपी कैलाश राम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैलाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img