03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

19 लाख रुपये की ठगी का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को देहरादून पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में केदारपुरम क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था।

मामले में अनिल अग्रवाल निवासी थर्ड ब्लॉक भंडारी बाग की शिकायत पर रफीक अहमद निवासी राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद दयालपुर दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने पड़ताल की तो उसकी लोकेशन दिल्ली की पाई गई। इस पर पुलिस ने उसे सब्जी मंडी दयालपुर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img