Saturday, February 15, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशब्राह्मण महासभा के समारोह में राष्ट्रपति से सम्मानित दिव्यांग एथलीट अर्पण शर्मा...

ब्राह्मण महासभा के समारोह में राष्ट्रपति से सम्मानित दिव्यांग एथलीट अर्पण शर्मा का अभिनंदन

फ्रंट  न्यूज नेटवर्क, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित सिविल लाइन निवासी दिव्यांग एथलीट अर्पण शर्मा का उन्हीं के आवास पर अभिनन्दन किया गया।


ब्राह्मण महासभा कै राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, सदस्य मदनलाल शर्मा और मुकेश पांडे ने उत्तरीय, मोती माला, स्मृति चिन्ह और मेडल भेंटकर अर्पण शर्मा को सम्मानित किया। पिता सुनील शर्मा ने अर्पण के एथलीट बनने के प्रेरणाप्रद अनुभव मंच से साझा किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय ने भी अर्पण शर्मा की विॉशिष्ट उपलब्धियों की सराहना की।

समारोह में मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, अजय उपाध्याय, गिरीश चंद्र शर्मा, रोटेरियन सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन मदन लाल शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments